Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों मुठभेड़, दोनों तरफ से जमकर हुई गोलीबारी, मौके से 38 लाख रुपए बरामद

August 13, 2024 | by Nitesh Sharma

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जहां शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 80 राउंड गोलीबारी हुई है। पुलिस बल के हावी होने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग गए।

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी-गरियाबंद की संयुक्त डीआरजी टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। मौके से 38 लाख नगद बरामद किया गया है। ये नोट जमीन के नीचे दबे हुए मिले। बरामद रकम में 10 लाख पुराने 2000 के नोट मिले हैं। इसके अलावा घटनास्थल से यूबीजीएल, डेटोनेटर और बारूद भी बरामद किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all