Live Khabar 24x7

JK Assembly Election : जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद होगा चुनाव, तीन चरणों में डाले जाएंगे वोट, इस दिन आएंगे नतीजे

August 16, 2024 | by Nitesh Sharma

EC

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। JK Assembly Election : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होगा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब यहां विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे। इनमें पहली बार के मतदाता 3.71 लाख होंगे। 20 लाख के करीब युवा मतदाता होंगे। कुल 11838 पोलिंग स्टेशन होंगे। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इलेक्टर रोल बनने की प्रक्रिया चालू है। 19 अगस्त को अमरनाथ की यात्रा खत्म होगी और 20 अगस्त को मतदाता सूचि जारी हो जाएगी। सभी को इसकी कॉपी दी जाएगी।

हरियाणा में भी होंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “हरियाण में 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं। यहां 2.01 करोड़ मतदाता होंगे। इनमें 10,321 मतदाता शतायु हो चुके हैं। हरियाणा में 10,495 स्थानों पर 20,629 मतदान केंद्र होंगे। एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 977 होगी। 125 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी।

RELATED POSTS

View all

view all