Live Khabar 24x7

Road Accident : मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी, हादसे में 10 लोगों की मौत, रक्षाबंधन मानाने जा रहे थे रायपुर

August 18, 2024 | by Nitesh Sharma

 

बुलंदशहर। Road Accident : यूपी के बुलदशहर में रविवार बड़ा हादसा हो गया। जहां बड़ी संख्या में मजदूरों से पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 27 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 35 लोग सवार थे। जो रक्षाबंधन का त्यौहार मानाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। घटना सलेमपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले 35 से अधिक मजदूर पिकअप में सवार हो कर अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर थाना क्षेत्र के पास बुलंदशहर की ओर आ रही बस के साथ पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।

आक्रोशित लोगों ने रास्ते में ही चक्का जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करवा कर मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all