Amisha Patel Surrendered : एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, चेहरा ढककर आई जज के सामने, जानिए क्या हैं पूरा मामला
June 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
रांची। Amisha Patel Surrendered : बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आज रांची की अदालत में सरेंडर कर दिया। अमीषा पटेल को 21 जून को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अमीषा पटेल आज दोपहर करीब 12 बजे चेहरा ढककर रांची सिविल कोर्ट पहुंचीं। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने एक शब्द नहीं कहा।
बता दे कि रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी, धमकी देने और चेक बाउंस का आरोप लगाया है। दरअसल, फिल्म बनाने के लिए उसने अमीषा को 2.5 करोड़ रुपये दिये थे। फिल्म नहीं बनी, तो उसने अपना पैसा मांगा। अमीषा पटेल ने चेक के जरिये पैसे का भुगतान किया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।
RELATED POSTS
View all