Narayanpur Breaking : नक्सलियों द्वारा लगाया IED डिफ्यूज, एक जवान घायल
April 7, 2023 | by livekhabar24x7.com
नारायणपुर। Narayanpur Breaking : नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है. सर्चिंग पर निकले जवानों को उड़ाने IED प्लांट किया गया था.जिसे जवानों ने डिफ्यूज कर लिया है. वही घटना में जवान अंजोरी बघेल घायल हो गए हैं. घायल जवान को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया है. मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जवान अंजोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
RELATED POSTS
View all