CG News : दंतैल हाथी ने दो महिलाओं पर किया हमला, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान
August 21, 2024 | by Nitesh Sharma

गरियाबंद। CG News : जिले के पांडुका क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी हैं। यहां आज ने दो महिलाओ के ऊपर हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी महिला किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दंतैल हाथी कुछ दिनों से लगातार इसी जगह डेरा जमाए हुए है। घटना पांडुका थाने के ग्राम पोंड की है।
मिली जानकारी के अनुसार पांडुका पोंड निवासी दो महिलाएं बरमत बाई और मंगली बाई फूटू निकालने सुबह पास के जंगल गई हुई थी। इसी दौरान जंगल में घूम रहे दंतैल हाथी ने दोनों महिलाओ पर हमला कर दिया। गुस्सैल हाथी ने बरमत बाई को पैरो से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया वही मंगली बाई हाथी के चपेट में आते आते बची और किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भाग निकली। जिसे घायल अवस्था में गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है । मंगली बाई इस घटना को देख कर काफी डरी हुई है।
सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व हाथी मित्र दल तत्काल घटना स्थल पहुंचे। घायल महिला को जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया। जहा उनका इलाज जारी है। विभाग आगे की कार्यवाही में जुट गया हैं। वहीं आसपास के इलाके में अलर्ट भी जारी किया गया हियँ। साथ ही ग्रामीणों को जंगल में ना जाने की समझाइश दी गई हैं।
RELATED POSTS
View all