मुंबई में राज्यपाल रमेश बैस से छत्तीसगढ़ के विधायकों ने की मुलाकात, महाराष्ट्र में चल रही योजनाओं पर हुई चर्चा
June 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। मुंबई प्रवास के दौरान के छत्तीसगढ़ के विधायकों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई में छत्तीसगढ़ के विधायकों को लंच पर भी आमंत्रित किया और सभी विधायकों के साथ खाना खाया। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और जनता कांग्रेस के विधायक मौजूद रहे। लंच के बाद बैस ने विधायकों से महाराष्ट्र में चल रही योजनाओं पर चर्चा की।
मुंबई प्रवास के दौरान के छत्तीसगढ़ के हम विधायकों ने राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस जी से सौजन्य भेंट की।
@maha_governor pic.twitter.com/7GeAP5qwYS— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) June 17, 2023
बता दें कि प्रदेश के करीब 50 विधायक मुंबई में विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने गए हैं। इस दौरान विधायकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, ननकीराम कंवर, रजनीश सिंह, और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, आशीष छाबड़ा, प्रमोद शर्मा सहित अन्य विधायक मुलाकात करने पहुंचे थे।
RELATED POSTS
View all