Live Khabar 24x7

मॉर्निंग वॉक पर निकले कांस्टेबल की सड़क पर मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

August 25, 2024 | by Nitesh Sharma

 

महासमुंद। जिले में एक कांस्टेबल की खरोरा मोड़ के पास लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली है। चेहरे पर चोट के निशान है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला खरोरा क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल रोहित चंद्राकर तुमगांव थाने में पदस्थ था। जो मॉर्निंग वॉक पर निकला था। जिसका शव सुबह करीब 6 से 7 बजे खरोरा के सरारडीह मोड़ पर अचेत अवस्था मे मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all