Live Khabar 24x7

CG Jobs : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! इस जिले में लगातार तीन दिनों तक लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैंप, 700 पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स…

August 26, 2024 | by Nitesh Sharma

Placement Camp
CG JOB
CG JOB

दंतेवाड़ा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई हैं। दरअसल जिले में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने जा रहा है। इस कैंप में कुल 700 पदों पर भर्ती होगी। 28 अगस्त को कटेकल्याण में, गीदम 29 अगस्त और 30 अगस्त को दंतेवाड़ा में यह प्लेसमेंट कैंप होगा।

Read More : Job Alert : आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते है अप्लाई, यहां जानें पूरी डिटेल्स…

दरअसल, कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस रायपुर द्वारा कुल 700 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर एवं लेबर पद पर भर्ती कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में पदस्थ किया जाना है।

इस हेतु संस्था के द्वारा विकासखण्ड कटेकल्याण में 28 अगस्त एवं गीदम में 29 अगस्त तथा दंतेवाड़ा में 30 अगस्त 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जावेगा। जिसमें जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार युवक शामिल हो कर अपना भविष्य संवार सकते हैं। सभी प्लेसमेंट कैंप का कार्यक्रम समय प्रातः 11 बजे कटेकल्याण, गीदम एवं दंतेवाड़ा में संपन्न की जावेगी।

इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all