Live Khabar 24x7

Karan Deol Wedding : शादी के बंदन में बंधे करण और द्रिशा, पिता सनी और दादा धर्मेंद्र ने किया जमकर डांस, देखें वीडियो

June 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Karan Deol Wedding : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बड़े बेटे करण देओल (Karan Deol) ने अपनी लॉन्ग टाइम गलर्फ्रेंड द्रिशा आचार्या के साथ शादी कर ली है। इस शादी को लेकर करण और पूरे देओल परिवार के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। लोगों उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत सारी बधाई दे रहे है।

लंबे समय से इस वेडिंग की तैयारियां की जा रही थी।तीन दिनों तक चले वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, मानों बवाल ही मच गया था। आज करण और द्रिशा दोनो शादी के बंधन में बंध गए है। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।

 

खूब जचा द्रिशा पर लाल जोड़ा

सामने आई वेडिंग की तस्वीरें में नजर आ रहा है कि, करण और द्रिशा को फूलों से सजे मंडप पर बैठकर शादी की रस्में पूरी करते हुए देखा जा सकता है। लाल जोड़े में प्रोड्यूसर बिमल रॉय की पोती द्रिशा आचार्य बहुत खूबसूरत लग रही थीं। द्रिशा ने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना, जिसे उन्होंने दो दुपट्टे से स्टाइल किया है। उन्होंने एक दुपट्टा अपने साइड में लिया और दूसरा सिर पर रखा है।

https://www.instagram.com/reel/Ctn4sP3qXEV/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

 

दुल्हन द्रिशा ने अपने लुक को चोकर, झुमके, मांग टीका, सोने के कड़े और लाल चूड़ियों को कैरी किया था। मिनिमल मेकअप में द्रिशा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, करण ऑफ व्हाइट आउटफिट में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

करण चढ़े घोड़ी

करण देओल घोड़ी पर बैठकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे। करण देओल ने अपने पिता के साथ वेडिंग वेन्यू में एंट्री ली थी। दूल्हे राजा के पिता सनी देओल व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ पेस्टल ग्रीन लॉन्ग कोट और रेड पगड़ी पहने जंच रहे थे।

https://www.instagram.com/reel/CtnwK7SOfGB/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

धर्मेंद्र ने जमकर किया डांस

करण देओल की शादी में 87 साल के धर्मेंद्र (Dharmendra) भी पहुंचे। वह भांगड़े पर अपने बेटे सनी देओल और बाकी बारातियों के साथ नाचते हुए नजर आए। धर्मेंद्र ने शादी में ब्राउन कोट-पैंट पहन रखा था।

https://www.instagram.com/reel/CtnsqS6NH21/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, 18 जून 2023 को मुंबई के एक होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल होंगे। इससे पहले करण के संगीत रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे।

RELATED POSTS

View all

view all