Live Khabar 24x7

कांग्रेस राज में 2006 से 1200 से ज्यादा बलात्कार के मामले आए, BJP सरकार में 50 प्रतिशत की कमी : BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता

September 2, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने आज मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत का स्वागत है। वो खुद महिला हैं लेकिन उन्होंने कंगना के ऊपर आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस सरकार का चरित्र ही ऐसा हैं जो महिलाओं का अपमान करती हैं। कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं राधिका खेड़ा के साथ बंद कमरे में बदसलूकी हुई थी। ये महिलाओं की बात करते हैं लेकिन इनके राज में महिलाएं रूदन करती हैं।

उन्होंने कहा कि इनके राज में जनवरी 2006 से 1200 से ज्यादा बलात्कार के मामले आए थे। हमारी सरकार में इसमें 50 प्रतिशत की कमी हुई हैं। कांग्रेस सरकार में सटा एप में लोगो ने पैसे हार कर अपराध कर रहे थे, सुखा नशा करते थे। आज भाजपा सरकार में लोग चैन की नींद सो रहे हैं। अभी 6 महीने ही हुए हैं अगली बार आएंगी तो कांग्रेस काल में हुए महिलाओं के साथ अत्याचार पर आप माफी मांगेंगी।

RELATED POSTS

View all

view all