Live Khabar 24x7

आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, पेड़ के निचे खड़े थे लोग, 7 लोगों की मौत

September 8, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली का भीषण कहर देखने को मिला है। दरअसल, आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि रीब दर्जन भर लोग खेत के किनारे पेड़ के नीचे छुपे थे , इसी दौरान खेत में ही आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें 7 लोगों को आकाशीय बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी मुताबिक, बारिश के कारण तालाब किनारे पेड़ के नीचे सभी लोग खड़े थे। मृतकों में 1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष 2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष 3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष 4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष 5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल 6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष और 7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल शामिल हैं। वहीं घायलों में 1. विशंभर पिता थनवार 2. बिट्टू साहू और 3. चेतन साहू है।

RELATED POSTS

View all

view all