Live Khabar 24x7

महिला कांग्रेस ने CM हाउस का किया घेराव, कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी के बीच जमकर धक्कामुक्की, 12 को सीमेंट के दामों को लेकर प्रदर्शन

September 10, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ रेप और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर सड़क पर उतरी। महिला कांग्रेस मगलवार को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव करने के लिए निकली। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।

इससे पहले रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची हैं। इसके बाद राजीव चौक से सीएम हाउस की ओर बढ़ी। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी ने कहा बच्चियों से लेकर 50 साल की अधेड़ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। बिना कांग्रेस के दबाव के कार्रवाई नहीं होती है। सीएम हाउस का घेराव, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी के साथ पीसीसी चीफ बैज, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और नेता प्रतिपक्ष महंत शामिल हुए।

12 सितंबर को सीमेंट के दाम को लेकर प्रदर्शन

सीमेंट के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस अब प्रदर्शन करने जा रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दामों की बढ़ोतरी के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सभी जिले में 11 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस करने को कहा है। वहीं 12 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दामों की बढ़ोतरी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भी इस पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को घेरा था। इससे पहले कांग्रेस ने 3 सितंबर को मौन प्रदर्शन किया था।

RELATED POSTS

View all

view all