4 नक्सलियों ने डाले हथियार, कुल 12 लाख रूपए का था इनाम, छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर छोड़ा आतंक का साथ
September 12, 2024 | by Nitesh Sharma

कांकेर। 4 नक्सलियों ने आतंक का साथ छोड़ने का फैसला लिया हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कमांडर सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के कुएमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो महिला नक्सली और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं। चारों नक्सलियों पर 12 लाख का इनाम घोषित था।
कांकेर एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि सुरजन्ना उर्फ सिताय कोर्राम कुऐेमारी एलओएस कमाण्डर थी। जिस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। इस पर 2007 से 2024 तक कुल 24 मामले दर्ज हैं।
Read More : CG Naxalite : नक्सलियों की कायराना करतूत, जनअदालत में की दो ग्रामीणों की हत्या
2010 में नारायणपुर में एक घटना में 27 जवान शहीद हो गए थे उसमे यह महिला नक्सली शामिल थी। कुएमारी एरिया कमेटी सदस्य नरेश उर्फ लक्कू पुनेम इस पर भी पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था. 2013 से 23 तक 5 नक्सली घटनाओ में शामिल रहा है। कुएमारी एलओएस सदस्य सागर उर्फ गंगा और अंजू उर्फ सरिता शोरी पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था। दोनों 2017 से 23 तक 12 नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
चारों नक्सलियों ने गुरुवार सुबह पुलिस के चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार का प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

RELATED POSTS
View all