Live Khabar 24x7

Share Market Closing : रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलकर लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को ₹1.33 लाख करोड़ फायदा, देखें टॉप गेनर्स और लूजर्स

September 13, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

 

Share Market Closing
Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 71.77 अंक यानी (0.087%) की गिरावट के साथ 82,890.94 के स्तर पर बंद हुआ। उधर NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 32.40 अंक यानी (0.13%) की 25,356.50 अंकों पर बंद हुआ है। भारतीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, SBI, HCL टेक, नेस्ले इंडिया और TCS के शेयर लाभ में रहे।

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स, ITC, भारती एयरटेल, NTPC और मारुति सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, रिलायंस, HUL, कोटक बैंक, इंफोसिस, L&T, पावर ग्रिड, JSW स्टील, M&M, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC बैंक, ICICI बैंक और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।

निवेशकों ने ₹1.33 लाख करोड़ कमाए

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 468.69 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 12 सितंबर को 467.36 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all