Live Khabar 24x7

लोक निर्माण विभाग को वित्त विभाग की फटकार, पत्र जारी कर मांगी जानकारी

September 15, 2024 | by Nitesh Sharma

badi khabar

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी के पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव को लोक निर्माण विभाग बजट खर्च करने के लिए पत्र के बाद अब PWD सिकरेट्री को पत्र लिखा गया है। फायनेंस सिकरेट्री मुकेश बंडल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक इस वित्तीय वर्ष में कितने कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है इसकी जानकारी मांगी गई है। दरअसल, विभाग पांच महीने में सिर्फ 20 फीसदी राशि ही व्यय कर सका है। फायनेंस सिकरेट्री मुकेश बंसल ने पीडब्लूडी सिकरेट्री डॉ. कमलप्रीत सिंह को पत्र लिखा है।

छत्तीसगढ़ में सड़कों का निर्माण कार्य दूरत गति से हो इसके लिए पीडब्लूडी को 2024-25 के लिए 6119 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया। लेकिन जुलाई, 2024 तक विभाग केवल 1229 करोड़ रुपए खर्च कर सका है, यानी 20 प्रतिशत। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष की इस अवधि में खर्च किए गए पैसे से भी कम है।

पीडब्लूडी सिकरेट्री डॉ. कमलप्रीत सिंह को वित्त सचिव मुकेश बंसल द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष के पांच महीने व्यतीत हो चुके हैं। किंतु अभी तक पूंजीगत व्यय अनुपातिक रूप में काफी कम हुआ है। यह पिछले वर्ष विभाग द्वारा किए गए व्यय से भी कम है। अतएव, विभाग द्वारा अभी तक इस वित्तीय वर्ष में कितने कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, इसकी जानकारी वित्त विभाग को 30 अगस्त तक उपलब्ध करावें।

वित्त सचिव ने पत्र में लिखा है कि माह सितंबर से मार्च 2025 तक पूंजीगत व्यय मद में माहवार प्रस्तावित व्यय का शेड्यूल तैयार कर वित्त विभाग को उपलब्ध कराया जाए। तथा शेड्यूल अनुसार प्रस्तावित व्यय किया जाना सुनिश्चित करें। ताकि इस वित्तीय वर्ष में पूंजीगत व्यय मद में किए गए प्रावधान का पूरा उपयोग किया जा सकें। उन्होंने यह भी कहा है कि विभाग को कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने में यदि कोई समस्या हो तो उससे मुझे और विशेष सचिव चंदन कुमार को अवगत करावें, ताकि प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण किया जा सकें।

RELATED POSTS

View all

view all