Live Khabar 24x7

CG Crime : मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, जानें पूरे मामला…

September 16, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बिलासपुर। CG Crime : न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल शुक्रवार की दोपहर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक के लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक की जान कोई और नहीं बल्कि सात जन्मों तक का साथ निभाने की कसमे खाने वाली उसकी पत्नी ने ही ले ली।

बताया जा रहा हैं कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार पति से छुटकारा पाने पत्नी ने ही प्रेमी को उकसाया। प्रेमिका के उकसाने पर साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक के लाश मिलने की सूचना मिली थी। इस पर तोरवा पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। शव मर्च्युरी में रखवाकर युवक की तस्वीर जिले भर के थानों में भेजा गया। साथ ही आसपास के जिलों से गुम इंसान की जानकारी जुटाई गई।

Read more : CRIME NEWS : बेटे ने मारे थप्पड़, गुस्साए पिता ने चाकू मारकर की हत्या

दूसरे दिन पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो में रहने वाले कुछ लोगों ने मरने वाले की पहचान सिमगा क्षेत्र के दुलदुला में रहने वाले देवेंद्र बनर्जी(37) के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र का ससुराल भैंसो में है। वह आए दिन नशा करता था। उसका इलाज भी रायपुर में चल रहा था। उसका पत्नी अंजली घृतलहरे से नशे के कारण विवाद भी होता था। इसके कारण महिला कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही है। इसके बाद पुलिस का शक उसकी पत्नी पर हुआ। पूछताछ में महिला गोलमोल जवाब दे रही थी।

कड़ाई करने पर उसने अपने प्रेमी दीपक महिलेश्वर (25) निवासी डिहुपारा वार्ड नंबर सिमगा को पति की हत्या करने के लिए कहा था। इसके लिए उसने चार लाख रुपये देने की बात भी कही थी।

दीपक से पूछताछ में पता चला कि उसने प्रेमिका के कहने पर अपने भाई कमल महिलेश्वर(21), अनिल रजक(22), विक्की लहरे उर्फ मक्खी(22) के साथ ही देवेंद्र का पीछा करने की बात कही। इधर उसकी पत्नी अपने पति से बातकर उन्हें लोकेशन दे रही थी। ढेका के पास उन्होंने देवेंद्र को मोबाइल पर बात करने के बहाने से रोक लिया। इसके बाद हाईवे किनारे स्थित दुकान के पीछे ले जाकर सर्जिकल ब्लेड से हत्या करना बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all