Live Khabar 24x7

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी आतिशी मार्लेना, आप विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

September 17, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े के बाद आतिशी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पार्टी के विधायक दल की बैठक में सहमति बनी है। आम आदमी पारी के नेता गोपाल राय ने मीडिया को आज ये जानकारी दी है। गोपाल राय ने कहा कि आतिशी मुश्किल हालात में दिल्ली की सीएम बन रही हैं। विधायक दल की बैठक में खुद अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा।

रविवार को जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वह दो दिन बाद इस्तीफ़ा दे देंगे, तभी से इस पद की दौड़ में आतिशी का नाम भी शामिल था। हालांकि, उनके अलावा गोपाल राय और कैलाश गहलोत के साथ ही अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नामों पर भी चर्चा थी। लेकिन अब आतिशी के नाम पर मोहर लग गई है। विधानसभा चुनावों तक आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रहेंगी।

RELATED POSTS

View all

view all