Live Khabar 24x7

कबाड़ में मिली स्कूल में बंटने वाली किताबें, कांग्रेस ने की मामले में रिटायर्ड जज से जांच की मांग

September 17, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूली किताब का कबाड़ में मिलने के बाद पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने सरकार पर बड़ा आरोप लगया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि किताबों को लेकर एक बड़ा स्कैम सामने आया है जो किताबें बच्चों के बैग में होनी चाहिए वह अभी रद्दी में सड़ रही है। बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।

सरकार किन को फायदा पहुंचाने के लिए इन हिंदी में डाल दिया क्या पब्लिशर को फायदा पहुंचाने के लिए क्या प्रिंट करवाने वालों के लिए या रद्दी में बिकने के लिए इन किताबों को रद्दी में सड़ा रही है। कल 12:00 बजे तक पड़ताल करने के बाद कुछ बिल हाथ में आया है। जिसमे पाता चलता हैं कि सूरजपुर में छपने वाली किताब रायपुर में आकर रद्दी में बिकती है और भी क्षेत्रों से लाकर यहां रद्दी में बेचा जा रहा हैं।

CG news: school Books found in garbage: Investigation team formed, Congress said- books sold for corruption

सरकार की न के नीचे से किसकी देख रेख में यह काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ प्रशासन संदेह के घेरे में है। यह सरकारी संपत्ति है इसे बच्चों के स्कूल में जाना है लेकिन रद्दी में कैसे जारी है? यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है, आने वाले दिनों में इस पर कांग्रेस पार्टी बड़ा खुलासा करेगी। यह कोई छोटा मामला नहीं है। यह भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मामला है इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। इस मुद्दे को हम सदन में भी उठाएंगे मुख्य स्तर में इसकी जांच होनी चाहिए।

विकास उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस पूरे प्रकरण के खानापूर्ति के लिए पांच सदस्यीय जांच दल बनाया है। इसमें दो लोग पूर्व से ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जांच दल की बजाय सीबीआई जांच या फिर रिटायर्ड जज की अगुवाई में मामले की जांच की जाये। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

RELATED POSTS

View all

view all