Live Khabar 24x7

CG Crime : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, किडनैप हुए बच्चे को दो घंटे में सुरक्षित किया बरामद, 2 संदेही से पूछताछ जारी

September 18, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दंतेवाड़ा। CG Crime : किडनैपिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज दो घंटे में 18 दिन के मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ममेल में दो संदेहियों की गिरफ्तारी हुई। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अपहरण मामले में शामिल महिला का नाम आकांशा बताया जा रहा है। अपहरण हुए बच्चे के परिजनों से आकांशा की जान पहचान थी। महिला बच्चे की देखभाल भी करती थी। वहीं एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जगह-जगह नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं की इनोवा क्रिस्टा कार को रूकवाया। तलाशी लेने पर एक महिला के गोद में नवजात बच्ची मिली।

पुलिस ने मामले में महिला और एक युवका को भी गिरफ्तार किया है। बच्ची सकुशल है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे आरोपियों का मकसद क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all