Live Khabar 24x7

CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

September 19, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। लंबे समय के बाद साय कैबिनेट की कल यानी 20 सितंबर को बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 10 से अधिक प्रस्तावों पर फैसले लिए जा सकते है। मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू हो जाएगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी सचिवों को कैबिनेट बैठक के लिए सूचना भेज दी है।

कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। जहां धान खरीदी की तारीख को लेकर साय कैबिनेट फैसले ले सकता है। साथ ही राज्योत्सव के आयोजन पर भी निर्णय लिया जा सकता है। इस बार राज्योत्सव को राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न तारीखों से मनाए जानें पर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है। 5 दिवसीय राज्योत्सव कराने की चर्चा है, जिस पर कैबिनेट में चर्चा होगी।

फिलहाल, राज्य की कई नीतियों पर भी फैले लिए जा सकते है। इनमें से नक्सलियों की नई पुनर्वास निति है, जिसे हरी झंडी मिल सकती है। वहीं त्यौहारी सीजन और धान खरीदी के मद्देनजर नई तबादला नीति पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all