Live Khabar 24x7

कबाड़ में मिले स्कूली किताब मामले पर राज्य सरकार की बड़ी कार्यवाही, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया सस्पेंड

September 20, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें राजधानी रायपुर के रियल बोर्ड पेपर मिल में नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्यवाही की हैं। दरअसल इस मामले पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।

Read More : Cabinet Meeting : आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले 

बता दें ​​कि इस मामले की शिकायत के बाद शासन स्तर पर जांच दल का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित किया गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all