Live Khabar 24x7

चेपॉक में आश्विन के डबल धमाल से भारत की बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत, चौथे दिन 2 घंटे में खेल खत्म

September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

चेन्नई। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज कर लिया है। 515 रनों का पीछा कर रही बांग्लादेश को दूसरी पारी में 234 रनों पर रोकने में भारत सफल रही। अब दो टेस्ट की सीरीज में भारत 1-0 से बढ़त बना ली है। अब अगला मैच 27 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है।

पूरे मैच में आश्विन ने पहली पारी से अंतिम पारी तक जलव बिखेरा। जहां पहली पारी में 113 रन जड़े। वहीं अंतिम पारी में 6 विकेट झटके। बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हसन शांतो (82 रन) ने अर्धशतक जमाया।

बांग्लादेशी टीम ने 158/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। शांतो ने 51 और शाकिब ने 5 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढा़या। शांतो 82 और शाकिब 25 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रन पर घोषित की और बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी।

RELATED POSTS

View all

view all