Live Khabar 24x7

फसलों को खराब कर रहे आवारा मवेशियों से किसान परेशान, अधिकारियों को कई बार सौंपा ज्ञापन, नहीं सुनी गुहार तो कर दिया चक्काजाम

September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जशपुर। जशपुर में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। दरअसल, बड़ी संख्या में लोग मवेशियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए है। किसानो ने आक्रोश में आकर आंदोलन से जशपुर सन्ना, बगीचा रोड पूरी तरह से जाम किया। मौके पर पुलिस-प्रशासन ने किसानों को समझाइश दे रहे है।

रिपोर्ट्स मुताबिक, क्षेत्र में आवारा मवेशी लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। ऐसे में कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद आज किसानों ने चक्काजाम किया है। रविवार को सन्ना जशपुर मार्ग अवरूद्ध है। लोगों का ग्राम पंचायत सन्ना के सरपंच सचिव पर लापरवाही का आरोप है।

बता दें कि किसानो ने अगस्त माह में मवेशियों को पकड़ कर बाड़े में बंद करने के बाद नीलम करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई थी। पशु पालको और किसानो के बीच झड़प भी हुई थी।

किसानो का कहना है कि आवारा मवेशियों से उनकी फ़सल को नुकसान हो रहा है। मवेशी रात में खेतोँ में घुस जाते है और उनकी फसलों को चौपट कर रहे हैँ। मवेशियों और पालको के विरुद्ध कार्रवाई के लिए किसानो ने तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियो को ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद संतोषजनक समाधान नहीं निकल पाया है। प्रशासनिक तौर पर कोई समाधान नहीं निकलने पर परेशान किसान आज मजबूर होकर सड़कों पर उतर आए।

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आवारा मवेशियों की धरपकड़ और सुरक्षित रखने के लिए अफसरों की कमेटी बना दी है। इसके अलावा पशु पालकों को अपने मवेशियों को घर मे रखने की समझाइश देने कहा है। समझाइश के बाद भी पशु पालक नहीं मानते हैं , तब एफआईआर कराने का निर्देश दिया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all