लोमड़ी का आतंक : 8 से अधिक लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

लोरमी। लोरमी में लोमड़ी ने बीती रात 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है। महिला और बच्चों को लोमड़ी ने अपने शिकार बनाया। लोमड़ी के हमले से आठ से अधिक लोग घायल हुए है। लोरमी के 50 बिस्तर में इलाज जारी है। खुड़िया, कारीडोंगरी और दरवाजा गांव में किया हमला।
दरअसल, खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है। घटना की पुष्टि खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग गांव में मुनादी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
RELATED POSTS
View all