Live Khabar 24x7

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का किया विमोचन, PM मोदी की उपलब्धियों को अलग अंजदाज में किया गया पेश

September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार रात रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ’मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया। विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुस्तक की विशेषताएं

पुस्तक ‘मोदी है तो संभव है’ में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को एक अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। लेखक रामेश्वर दास वैष्णव ने प्रधानमंत्री के कार्यों और देश के विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक फैसलों को मुक्तकों के माध्यम से व्यक्त किया है। यह साहित्यिक कृति एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को रचनात्मक रूप से उकेरा गया है।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर आलोक सिंह, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल शर्मा, लेखक विजय मिश्रा ’अमित’, सतीश शर्मा, पत्रकार योगेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all