Live Khabar 24x7

रायपुर में खपा रहे थे मनाली का ड्रग्स, Whatsapp में DP रखी Pablo Escobar, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, तीन गिरफ्तार

September 23, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नशा अंदर से खोखला करते जा रहा है। लोगों की मॉडर्न लाइफस्टाइल में ड्रग्स भी एंट्री ले चुका है। प्रदेश की राजधानी में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब इसी कड़ी में पुलिस ने रायपुर में वेबसीरीज मनी हाईस्ट से प्रेरित होकर नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार मुख्य सरगना प्रोफेसर उर्फ आयूष अग्रवाल के राईट हैंड शुभम सोनी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस की टीम लगातार बैकएंड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी कर रही थी। इस बीच शहर में एमडीएमए ड्रग्स बिक्री करने की जानकारी मिली। साथ ही जानकारी मिली कि शुभम सोनी बिक्री हेतु अपने पास 1 पिस्टल भी रखा था। इस सूचना के बाद थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।

पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार सेक्टर 4 चौक ऑक्सिजोन पास पुलिस टीम के 1 सदस्य को ग्राहक बनाकर शुभम सोनी के पास एमडीएमए ड्रग्स को क्रय करने भेजा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम सोनी को ड्रग्स की डिलिवरी के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। शुभम सोनी के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में चरस, एमडीएमए टैबलेट, 1 नग पिस्टल मय मैगजीन, खाली कैप्सूल, 2 नग स्मार्ट फोन एवं प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम रखा होना पाया गया।

Whatsapp की डीपी Pablo Escobar, सेफ्टी के लिए पिस्टल भी

पूछताछ में शुभम सोनी ने बताया कि पूर्व में वह थाना सरस्वती नगर के नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल में बंद आरोपी आयूष अग्रवाल का मित्र था जिसके साथ वह एम.डी.एम.ए. बिक्री का कार्य करता था। आरोपी आयूष अग्रवाल के पकड़े जाने के बाद आरोपी शुभम सोनी अपने साथी अभिषेक साहू के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए ड्रग्स का कार्य करने लगा। जिसमें आरोपी अभिषेक सााहू एम.डी.एम.ए को मनाली हिमांचल प्रदेश से मंगाता था। और उसी माल को उसके द्वारा शहर में खपाया जाता था। आरोपी शुभम सोनी द्वारा माल खपाने एवं अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से 01 छद्म नाम जिम्मी रॉय तथा व्हॉट्सएप की डी.पी में बहुचर्चित ड्रग पैडलर पैब्लो एस्कोबार का उपयोग करता था। इसी दौरान आरोपी शुभम सोनी द्वारा अपने सुरक्षा हेतु 01 पिस्टल को मंगाया था जिसे उसे सोनू अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा 01 लाख रूपये के एवज में उपलब्ध कराया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अभिषेक साहू एवं सोनू अग्रवाल की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, 02 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 6,00,000 रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/2024 धारा 23बी नारकोटिक एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. शुभम सोनी पिता जयसवाल सोनी उम्र 27 साल निवासी दुर्गापारा संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. अभिषेक साहू उर्फ चीनी पिता दिलीप कुमार साहू उम्र 27 साल निवासी पुलिस लाइन के सामने नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।

03. लोकेश अग्रवाल उर्फ सोनू पिता राम भगत अग्रवाल उम्र 38 साल निवासी नया तालाब वॉर्ड नम्बर 16 थाना गुढ़ियारी रायपुर।

RELATED POSTS

View all

view all