Live Khabar 24x7

नीतिन नबीन पहुंचे रायपुर, कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार, कही ये बड़ी बात…

September 26, 2024 | by Nitesh Sharma

nitin nabin

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन आपने छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे है। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता की चिंता करते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के काम करने का तरीका है। निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि, निगम मंडल की सूची समय पर आएगी।

Read More : JP Nadda CG Visit : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा, सदस्यता अभियान को लेकर करेंगे बैठक

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पहले जनता के साथ अन्याय किया और अब घटनाओं को बड़ी घटना बताकर उकसाने का काम कर रही है। जो भी घटनाएं हुई है, उनके दोषियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। पहले कांग्रेस अपराधियों को सीएम हाउस में संरक्षण देती थी। कांग्रेस ने जनता के साथ पांच साल अन्याय किया पहले उसका हिसाब दें।

बीजेपी प्रभारी नबीन ने आगे कहा कि, जो लोग आरक्षण की दुहाई देते थे। लेकिन उनके नेता राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ चाय की चुस्की लेते हैं। ये क्या न्याय यात्रा निकालेंगे?

RELATED POSTS

View all

view all