Live Khabar 24x7

निर्विरोध CG ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए CM साय, सांसद बृजमोहन और मंत्री केदार कश्यप बने उपाध्यक्ष

September 29, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष सामान्य सभा के लिए कई महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सर्वसम्मति से ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। न्यू सर्किट हाऊस में ओलंपिक संघ का चुनाव हुआ। वहीं अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

बता दें कि भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संघ का उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। साथ ही मंत्री और बीजेपी नेता केदार कश्यप को भी उपाध्यक्ष के पद के लिए चयनित किया गया।

सांसद विजय बघेल को भी संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे संघ में अनुभवी नेताओं की उपस्थिति और बढ़ी है। महासचिव पद के लिए विक्रम सिसोदिया को भी निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा, कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय मिश्रा को निर्वाचित किया गया।

सीएम साय का यह चयन खेल संघ के भविष्य के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव संघ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all