CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कल करेंगे मुलाकात
September 29, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सीएम साय सोमवार को मुलाकात करेंगे। CM साय रात 9.20 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को लगभग 12 बजे से ये बैठक होगी। बैठक में प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा होगी। साथ ही प्रदेश के विकास के लिए यहां के सड़क और भवनों के लिए क्या कुछ नया किया जा सकता है, इसको लेकर भी मंथन किया जाएगा। पेंडिंग योजनाओं की फंडिंग और कामों में तेजी लाने को लेकर कल की बैठक में चर्चा होगी।
दिल्ली प्रवास को लेकर सीएम साय ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग और भारत माला परियोजना में और अधिक विकास कार्य सुनिश्चित करने के लिए कल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ महत्वपूर्ण बैठक है।
RELATED POSTS
View all