Live Khabar 24x7

PM Kisan Nidhi Yojana : इस दिन किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएगी योजना की 18वीं किस्त, ऐसे कर पाएंगे चेक

September 30, 2024 | by Nitesh Sharma

PMKY

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। PM Kisan Nidhi Yojana : देश के हजारों किसानों को जल्द की तोहफा मिलने वाला हैं। दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 18वीं किस्त जारी होने वाली है। बताया गया कि 18 वीं क़िस्त 5 अक्तबूर 2024 को जारी होगी।

18 क़िस्त को लेकर किसान काफी उत्सुक हैं। वहीं कई किसानों को संशय है कि उन्हें किश्त की राशि मिलेगी या नहीं। ऐसे में क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। इस बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं…

दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 18वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में किस्त जारी होने के लिए सरकार की तरफ से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 अक्तूबर 2024 की तारीख बताई गई है। इस दिन डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाएंगे।

ऐसे कर पाएंगे चेक, आपको पैसे मिले हैं या नहीं:-

  • आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको किस्त की जानकारी मैसेज द्वारा मिलती है। जब आपके खाते में 5 अक्तूबर को किस्त के पैसे आएंगे तो बैंक की तरफ से और सरकार की तरफ से भी किस्त प्राप्त होने का मैसेज दिया जाता है।

 

  • अगर आपके पास किसी कारण किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं मिलता है तो आप एटीएम के जरिए भी ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम जाना होता है, जहां पर आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए मिनी स्टेटमेंट चेक करके या बैलेंस चेक करके ये जान सकते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिली है या नहीं है।

 

  • वहीं, जिन किसानों के पास अगर एटीएम कार्ड नहीं है, वे बैंक जाकर जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं। आपको इसके लिए अपनी पासबुक लेकर बैंक जाना होता है और उसमें एंट्री करवानी होती है। इसके बाद आपको पता लग जाएगा कि आपको 18वीं किस्त का लाभ मिला है या नहीं।

RELATED POSTS

View all

view all