Live Khabar 24x7

बड़ी खबर : महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया ‘राज्यमाता’ का दर्जा

September 30, 2024 | by Nitesh Sharma

maharashtra

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने आज एक बड़ा निर्णय लिया हैं। दरअसल शिंदे सरकार ने गाय को राज्य माता का दर्जा दे दिया है। महाराष्ट्र गाय को राजमाता घोषित करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि गाय को भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। गाय का महत्व न केवल धार्मिक है, बल्कि चिकित्सा और कृषि में भी गाय के कई फायदे देखने को मिलते हैं।

ये है पहला राज्य?
भारत में गाय को “राजमाता” या “राष्ट्रमाता” घोषित करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड है। उत्तराखंड विधानसभा ने 19 सितंबर 2018 को इस संबंध में एक संकल्प पारित किया, जिसमें गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की गई थी। यह संकल्प सर्वसम्मति से पारित हुआ और इसे केंद्र सरकार को भेजा गया। अब महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की कैबिनेट ने राजमाता का दर्जा दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all