राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
October 2, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हैं। इस मौके पर पूरा देश महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपिता को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
Read More : PM Kisan Nidhi Yojana : इस दिन किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएगी योजना की 18वीं किस्त, ऐसे कर पाएंगे चेक
वहीं PM मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।
बता दे कि लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे।
RELATED POSTS
View all