Live Khabar 24x7

कोरबा में बारूद से भरी वाहन हादसे का शिकार, दुर्घटना में एक की मौत, कई घायल

October 3, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कोरबा। जिले की SECL के गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर वापस लौट रही बारूद से भरी एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन पर आठ लोग सवार थे, जिसमें एक की वाहन में दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि तीन दिन में यहां तीसरा हादसा हो चुका है। घटना के बाद खदान में हड़कप मच गया है। एसईसीएल प्रबंधन ने दीपका थाना पुलिस को सूचना दे दी है। घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। इसके पहले आज ही सुबह एसईसीएल के गेवरा खदान में एक डंपर 80 फीट नीचे खदान में गिर गया था। चालक को डम्पर का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया उसकी हालत बेहद गंभीर है और उसे रेफर किया गया है। वहीं एक दिन पहले ही खोदाई के दौरान ड्रिल मशीन में आग लग गई, जिससे करोड़ों का मशीन जलकर खाक हो गया था।

RELATED POSTS

View all

view all