Live Khabar 24x7

IND W vs NZ W T 20 WC 2024 : आज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम करेगी मिशन वर्ड कप का आगाज, न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला…

October 4, 2024 | by Nitesh Sharma

t 20 word cup

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। IND W vs NZ W T 20 WC 2024 : कल यानी गुरुवार (3 अक्टूबर) से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी आज भारतीय टीम मिशन वर्ड कप का आगाज करेगी। भारतीय महिला टीम का सामना न्यूजीलैंड से दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत भारती समय अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी।

भारत में लाइव टेलीकास्ट कहां देखा जा सकता है?

भारत में 2024 महिला T20 वर्ल्ड कप के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

भारत में 2024 महिला T20 वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया (फिटनेस पर निर्भर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), सजना सजीवन।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कार्सन, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मायर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोव और ली ताहुहु।

RELATED POSTS

View all

view all