Live Khabar 24x7

CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

October 6, 2024 | by Nitesh Sharma

CM sai

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज नई दिल्ली का दौरा करेंगे। जहां वे 7 अक्टूबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री नक्सलवाद के खात्मे पर मंथन करेंगे। अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक होगी। नक्सल ऑपरेशन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की जानकारी देंगे। नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए विशेष सहयोग की मांग हो सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all