Live Khabar 24x7

Horoscope Today : सिंह राशि वालों को व्यापार में मिलेगा लाभ, भगवान शिव की बरसेगी कृपा, जानिए अपना हाल

October 7, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। सोमवार (Monday Horoscope) को शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है।

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाण करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिए। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं चल रही है। थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में एक अच्छी स्थिति। एक नया मोड़ आ सकता है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो भी आपने सोचा है उसको कार्यरूप दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और कोई भी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- एक बहुत ही अच्छी ऊर्जा आपमें काम करेंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बहेतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। स्वास्थ्य प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग है लेकिन उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all