Haryana Election 2024 Result : हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, PM मोदी शाम 7.30 बजे पहुंचेंगे BJP ऑफिस, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

चंडीगढ़। Haryana Election 2024 Result : भाजपा ने हरियाणा में इतिहास रचा दिया हैं। हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। एग्जिट पोल्स से लेकर शुरुआती 100 मिनटों के रुझानों तक कांग्रेस यहां दौड़ में आगे दिख रही थी, लेकिन बाद में समीकरण बदल गए और रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई। शाम करीब 5:30 बजे तक के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस 35 सीटों पर है। जिनमें से 15 सीटें जीत चुकी है जबकि 20 पर जीत की ओर है। जबकि भाजपा 50 सीटों पर है। जिनमें से 14 जीत चुकी है तो 36 पर जीत की ओर अग्रसर है।
बोले सीएम नायब सिंह सैनी- तीसरी बार सेवा के लिए तैयार हूं
हरियाणा चुनाव के नतीजों में भाजपा हैट्रिक लगाने की ओर आगे बढ़ रही है। ऐसे में सीएम नायब सिंह सैनी ने X पर लिखा कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।
पीएम मोदी ने सैनी को दी बधाई, शाम 7:30 बजे भाजपा दफ्तर जाएंगे
पीएम मोदी ने हरियाणा में भाजपा की जीत के लिए नायब सैनी को कॉल कर बधाई दी है। इसके अलावा लाडवा विधानसभा से जीत दर्ज करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है, ‘मैं प्रमाण पत्र लेने जाऊंगा और फिर ज्योतिसर मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा करूंगा। हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों ने इस सरकार को चुना है और हम पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।’ पीएम मोदी शाम 7:30 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। हरियाणा में तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने पर पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
RELATED POSTS
View all