Live Khabar 24x7

ठगी के भगोड़ा घोषित आरोपी से अपने रिश्तों का खुलासा करें भूपेश, कांग्रेस का यह ‘राज करो और लूट मचाओ’ का एक और अध्याय, भाजपा संभाग प्रभारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

01

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव को भगोड़ा घोषित कर दिया गया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए। कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई। यह बात भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कही है।

भाजपा संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि 15 करोड़ रुपए की ठगी करके केके श्रीवास्तव और उसका पुत्र कंचन श्रीवास्तव फरार है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का इस ठग के साथ क्या रिश्ता था, यह जानने का अधिकार पूरे प्रदेश को है, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के अलावा श्रीवास्तव के सरकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण लोगों के सम्पर्क में भी वह था। भगोड़ा घोषित श्रीवास्तव पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया अब तक जेल में है, तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के खिलाफ भूपेश सरकार के ही एक तत्कालीन मंत्री ने मोर्चा खोला था। बघेल को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि कोयला घोटाले में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी से मिलकर वह क्या साबित करना चाहते थे, जिससे नहीं मिलने दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री काफी बिफर गए थे।

RELATED POSTS

View all

view all