Live Khabar 24x7

CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, परिजनों ने गोबर से भरे गड्ढे में घंटों दबाया

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अंबिकापुर। CG News : अंबिकापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद परिजन युवक को घंटो गोबर के गड्ढे में गाड़कर रखे थे। जिसके बाद युवक गोबर के गड्ढे में घंटो बेहोश पड़ा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने गंभीर हुआ था। जिसके बाद युवक की हालात में सुधार नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरा मामला मैनपाट ब्लॉक के ग्राम सुपलगा का है।

यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले एक युवक को उसके परिजनों ने गोबर के गड्ढे में घंटों तक गाड़ दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार गांव के शख्स ने युवक हालत देख 108 एंबुलेंस को कॉल किया। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आकाशीय बिजली की चपेट में झुलसे युवक की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all