दसवीं के छात्र को पिता ने PUBG खेलने से किया मना… तो जहर खाकर दे दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला…
October 10, 2024 | by Nitesh Sharma

धमतरी। जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां दसवीं कक्षा के छात्र ने जहर का सेवन कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्र के पिता ने बच्चे को मोबाइल फोन पर पब्जी गेम खेलने पर मना किया। जिससे नाराज होकर छात्र ने जान दे दी।
Read More : CG Crime : प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर शव को लगाया ठिकाने, ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी…
बताया जा रहा है दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम गुहारनाला गांव के निवासी लोकनाथ सोरी मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदि था, जिसके चलते वह पढ़ाई लिखाई में ध्यान नहीं देता था। जिसके चलते परिवार काफी चिंतित थे। लोकनाथ के पिता ने उसे फोन पर गेम खेलने से मना कर दिया, जिसके बाद छात्र अकेले खेत चला गया कुछ देर बाद छात्र घर वापस आया तो अचानक उल्टियां करने लगा जिसे देखकर बच्चे को नगरी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
गंभीर हालत को देखते बच्चे को रिफर कर धमतरी जिला अस्पताल लाया जहां रात्रि करीबन 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है।
RELATED POSTS
View all