राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आएंगी छत्तीसगढ़, विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत, यहां जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
October 11, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेगी।
यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
सुबह 11 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन.
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी.
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात.
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.
26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन):
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.
RELATED POSTS
View all