Live Khabar 24x7

विधायकों के यात्रा भत्‍ता में हुआ इजाफा, अधिसूचना जारी, जानिए नई दरें…

October 11, 2024 | by Nitesh Sharma

badi khabar

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। प्रदेश के विधायकों का यात्रा भत्‍ता बढ़ा कर सीधे दोगुना कर दिया है। इस संबंध में राज्‍य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।विधायकों को अब यात्रा भत्‍त 10 रुपये प्रति किलोमीटर के स्‍थान पर सीधे 20 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेगा। छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के मुताबिक किसी सदस्य का निवास स्थान रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्‍यादा दूर है, तो सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए निजी वाहन से यात्रा करने पर उसे भत्ता दिया जाता है। अभी तक यह 10 रुपये प्रति किलोमीटर था अब उसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है।

अधिसूचना-

filecs-3-1247233

 

RELATED POSTS

View all

view all