CM विष्णुदेव साय कल गुरु दर्शन मेला और दहशरा उत्सव कार्यक्रमों में शामिल होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
October 11, 2024 | by Nitesh Sharma

CM, रायपुर। दहशरा पर्व के साथ 12 अक्टूबर को प्रदेश में गुरु दर्शन मेला का आयोजन होने जा रहा है। सीएम विष्णुदेव कल तेलासीपुरी धाम में 12 अक्टूबर को आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। तय कार्यक्रम अनुसार, मुख्यमंत्री साय 12 अक्टूबर को दोपहर 12 : 05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टऱ द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12:25 बजे विकासखंड पलारी अंतर्गत तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्र साय यहां गुरु दर्शन मेला में शामिल होने के उपरांत अपरान्ह 2:05 बजे हेलीकाप्टऱ द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिसके बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5:15 बजे डब्लू.आर.एस कॉलोनी में दहशरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय शाम 6:15 बजे रावणभाठा के दहशरा उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहां से वे शाम 7 बजे रावणभाठा से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हो जायेंगे।
RELATED POSTS
View all