Live Khabar 24x7

नई दिल्ली में गूंजेगा “रोजगार दो नशा नहीं”…, युवा कांग्रेस ने किया पोस्टर लॉन्च

October 14, 2024 | by Nitesh Sharma

congress

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा संबोधित किया गया इसमें आने वाले दिनांक 16 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में होने वाले भारतीय युवा कांग्रेस का “नौकरी दो नशा नहीं” हल्ला बोल प्रदर्शन नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में पूरे देश भर से आए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि आने वाले 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय वापी प्रदर्शन नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु जी के नेतृत्व में किया जाएगा इसमें हम केंद्र की मोदी सरकार को नींद से जागने का प्रयास करेंगे यह आंदोलन का टैगलाइन “नौकरी दो नशा नहीं” हल्ला बोल रखा गया है जिस प्रकार 2014 से केंद्र में मोदी सरकार आई है आज 10 वर्षों में सरकार युवाओं को थमने का ही कार्य किया है। सिर्फ कागजों पर ही इनकी योजनाएं रही है।

Read More : CG Congress : दीपक बैज करेंगे 125 किमी की पदयात्रा, 27 सितंबर को रायपुर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को गिरौदपुरी में होगा समापन

आकाश शर्मा ने आगे कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिला है स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया के नाम पर युवाओं को ठगा गया है जहां लोगों को रोजगार और नौकरी नहीं मिल रही है उल्टे आज देश भर में नशे का व्यापार चरण सीमा पर चल रहा है युवा नशे की ओर लगातार जा रहे हैं और देश के बाहर से आए हुए ड्रग्स जैसी चीज पूरे देश में फैल चुकी है इसको लेकर हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 1200 की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नई दिल्ली में शामिल होंगे अलग-अलग माध्यम से नई दिल्ली पहुंचने का कार्य कार्यकर्ता आज से ही चालू कर दिए हैं और पूरे देश भर से हजारों की संख्या में इस आंदोलन में युवा आएंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी तुषार गुहा प्रदेश सचिव अमिताभ घोष शामिल थे।

RELATED POSTS

View all

view all