Live Khabar 24x7

Crime : 12 वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूली छात्रों ने दिया वारदात को अंजाम, दरिंदों ने पीड़िता की आंख को पेन से गोदा…

October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Rape Crime

Rape Crime

सूरजपुर। Crime : जिले में एक बार फिर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया हैं। यहां 12वीं की नाबालिग छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वारदात में एक्स क्लासमेट समेत 5 आरोपी शामिल थे। बताया गया कि आरोपियों ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया। वहीं दरिंदो ने छात्रा की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, छात्रा के आंख को पेन से गोदा भी गया। वहीं अचेत स्तिथि में सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले। मामला रामानुजनगर थाने क्षेत्र का हैं।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के श्रीनगर में एक गांव की 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम में पहुंची थी। दशहरा मैदान में रावण दहन के बाद वह सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला। दोनों में बातचीत हुई। इस दौरान छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा। कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी।

बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। छात्रा ने सहेलियों से घर चलने को कहा। इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल तक ले गया। वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए। सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया।

परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन में लगे थे। इसी दौरान रविवार सुबह छात्रा किसी तरह घिसटते हुए जंगल से बाहर आई। दिनभर परिजनों ने उसे घर पर रखा। होश आने पर सोमवार को परिजन ने रामानुजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। रामानुजनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

RELATED POSTS

View all

view all