सूरजपुर गैंगरेप : मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या, रामानुजनगर इलाके में फंदे पर लटका मिला शव
October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

सूरजपुर। जिले में 12वीं की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। रामानुजनगर इलाके में फंदे पर लटकते हुए आरोपी की लाश मिली हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
Read More : Big Breaking : प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले…
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता छात्रा और मृतक आरोपी के बीच पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं शादी के लिए इंकार करने पर लड़के ने छात्रा के साथ मारपीट की। हैरान करने वाली बात यह भी हैं कि अब तक हुई डॉक्टरी जांच में गैंग रेप की पुष्टि नहीं हुई हैं।
बता दे कि आरोप है कि 12 वीं की छात्रा के साथ एक्स क्लासमेट समेत 6 लोगों ने जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। साथ ही छात्रा को जमकर पिटाई भी की गई। इसके बाद बेहोश होने पर छात्रा को मृत समझकर आरोपी भाग निकले।
RELATED POSTS
View all