Live Khabar 24x7

Stock Market : लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 195 अंक बढ़त पर थमा, निफ्टी 18856 के पार

June 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Stock Market : घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 195.45 (0.31%) अंकों की बढ़त के साथ 63,523.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.15 (0.21%) अंकों की मजबूती के साथ 18,856.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान ब्लू डार्ट के शेयरों में 7% की बढ़त जबकि पावर ग्रिड के शेयरों में 4% की बढ़त दर्ज की गई है। आज शेयर बाजार में निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई और थोड़ी ही देर में सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई को पार कर 63588 का लेवल तक पहुंच गया। निफ्टी भी 18850 के पार पहुंचकर अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा। हालांकि उस आंकड़े को पार नहीं कर सका।

इन शेयरों में बरसा पैसा
सेंसेक्स पैक से पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख लाभार्थी थे। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स पिछड़ने वालों में से थे।

आज के टॉप गेनर्स

Company Price Change %Gain
Power Grid Corp 258.20 9.45 3.80
ONGC 160.20 2.95 1.88
HDFC Bank 1,635.60 28.10 1.75
HDFC 2,702.00 43.45 1.63
Adani Ports 749.45 11.65 1.58

RELATED POSTS

View all

view all