Live Khabar 24x7

ACB ने नगर पंचायत में मारी रेड, CMO को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Transfer Breaking

CG Transfer Breaking

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को नगर पंचायत में रेड मारी। इस दुआरण नगर पंचायत सीएमओ को एसीबी ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले में नगर पंचायत सीएमओ से पूछताछ जारी है। पूरा मामला रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत सीएमओ रामायण पांडे ने मकान के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति देने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद जब प्रार्थी सीएमओ को रिश्वत के पैसे देने के लिए पहुंचा। जैसे ही उसने सीएमओ को पैसे दिए वैसे ही एसीबी की टीम पहुंची और सीएमओ रामनारायण पांडे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अभी भी नगर पंचायत के भीतर एसीबी की टीम के साथ शिकायतकर्ता मौजूद है। मौके पर नगर पंचायत कार्यालय के सभी दरवाजे बंद कर दी गई है। फिलाहल एसीबी की कार्यवाही जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all