Live Khabar 24x7

Horoscope Today 16 Oct 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 16, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 16 Oct 2024 : दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शरद पूर्णिमा पर कई जातकों को चंद्र देव की कृपा से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों को शुभ कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और ये खर्चे अनाप-शनाप होंगे। स्वास्थ्य मध्यम। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, प्रेम-संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी व व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी चाकरी में परेशानी बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे लेकिन परेशानी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में दिक्कत हो सकती है। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन-हानि के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें। गंदी जुबान बोलने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चे परेशान रहेंगे। प्रेम में परेशानी रहेगी। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all